Breaking News

सी एम ओ ने किया औचक निरीक्षण , प्रसव कक्ष में आवश्यक अभिलेखों का किया अवलोकन , खामियां मिलने पर बख्शा नहीं जाएगा

Spread the love

सी एम ओ ने किया औचक निरीक्षण , प्रसव कक्ष में आवश्यक अभिलेखों का किया अवलोकन , खामियां मिलने पर बख्शा नहीं जाएगा
आसफपुर – बीते दिन सोमवार को बदायूं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आकस्मिक निरीक्षण किया ।
इस दौरान आला अधिकारी ने दवा वितरण कक्ष , इमरजेंसी वार्ड व प्रसव कक्ष में पहुंचकर बारीकी से आवश्यक अभिलेखों का निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष में आवश्यक रजिस्टरों में आंशिक खामियां मिलने पर आलाधिकारी ने संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को कड़े निर्देश देते हुए सख्त नाराजगी जताई
निरीक्षण के दौरान स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु कुमार , डॉक्टर ईशान चौधरी , समद अली , डॉक्टर विशाल भारती , ज्योति जेम्स , जहीन मिर्जा , आशुतोष शर्मा , डॉक्टर सत्यपाल सिंह , वार्ड वाय पुष्पेंद्र व स्वीपर संजीव कुमार आदि मौजूद रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चित्रकला, रंगोली और भाषण प्रतियोगिताओं से दिया गंगा संरक्षण का संदेश

Spread the loveबिल्सी के मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान के तहत आयोजन, 30 से …