बदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी पर पोक्सो-02 न्यायालय ने शनिवार को एक अभियुक्त को तीन वर्ष के कठोर कारावास और कुल 12 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
सहसवान कोतवाली में वर्ष 2022 में दर्ज मुकदमे (मु0अ0सं0 110/22) में कस्बा सहसवान के मोहल्ला पठान टोला नई बस्ती निवासी आसिफ पुत्र रहमततुल्ली के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। मॉनीटरिंग सेल, पैरोकार कांस्टेबल आयुष कुमार और लोक अभियोजक वीरेंद्र सिंह वर्मा की सशक्त पैरवी के बाद न्यायालय ने फैसला सुनाया।
न्यायालय ने आसिफ को भादवि की धारा 452 के तहत तीन वर्ष कठोर कारावास व 6 हजार रुपये जुर्माना तथा धारा 354 के तहत तीन वर्ष कठोर कारावास व 6 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया। जुर्माना न देने पर प्रत्येक धारा में 9-9 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं, न्यायालय ने अभियुक्त को धारा 326बी भादवि व 9ज/10 पॉक्सो एक्ट के आरोपों से दोषमुक्त कर दिया। मामले की विवेचना उप निरीक्षक रोविन कुमार ने की थी।
Budaun Amarprabhat