Breaking News

संविधान के मूल्यों से ही सशक्त होगा विकसित भारत मोहित शर्मा

Spread the love

मेरा युवा भारत बदायूँ द्वारा संविधान दिवस पर विकसित भारत युवा संवाद का भव्य आयोजन युवाओं ने मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की ली जानकारी बदायूँ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत बदायूँ द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर पुरुषोत्तम लाल शर्मा पीजी कॉलेज जरीफनगर बदायूँ में विकसित भारत युवा संवाद संविधान दिवस विशेष संस्करण का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय संविधान की मूल भावना मौलिक अधिकारों मूल कर्तव्यों लोकतांत्रिक मूल्यों नागरिक जिम्मेदारियों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक करना रहा कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को संविधान के आदर्शों को समझने लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार सोच अनुशासन नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक सहभागिता ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका उन्होंने मेरा युवा भारत संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संगठन का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ना, उनमें नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना तथा सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भुवनेश कुमार एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वी.के. राठौर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त प्रवीण कुमार सोमवीर सिंह धीरज कुमारअजीत सिंह एवं ग्राम प्रधान राजकुमार की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। महाविद्यालय परिवार द्वारा भी युवाओं के इस संवाद कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग प्रदान किया गया संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित यह विकसित भारत युवा संवाद युवाओं में संवैधानिक जागरूकता, नागरिक चेतना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि संविधान का सम्मान, अधिकारों के प्रति जागरूकता कर्तव्यों का पालन और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान ही एक सशक्त लोकतंत्र एवं विकसित भारत की वास्तविक नींव है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल ऑफलाइन जमा कराने की मांग, पेंशनर्स ने निकाली रैली

Spread the loveकलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, ऑनलाइन व्यवस्था वापस लेने की उठाई …