Breaking News

विभिन्न थानों से 10 वारंटी और शांति भंग में 12 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत 29 नवंबर को विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 22 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इनमें शांति व्यवस्था के दृष्टिगत 12 और विभिन्न मामलों में 10 वारंटी अभियुक्त शामिल हैं।
शांति व्यवस्था भंग की आशंका को लेकर थाना बिसौली पुलिस ने ग्राम गुलडिया निवासी विकास, अवधेश और दीपक को गिरफ्तार किया। थाना उघैती पुलिस ने ग्राम खण्डुआ निवासी नेमपाल व दिनेश को पकड़ा, जबकि थाना कादरचौक पुलिस ने ग्राम खिरिया बाकरपुर निवासी विद्याराम, धर्मेन्द्र, शनि, रामफल और अभिषेक को गिरफ्तार किया। वहीं थाना कुंवरगांव पुलिस ने कल्लिया काजमपुर निवासी अनिल कुमार सिंह और वार्ड नंबर 10 निवासी मोहन शर्मा को हिरासत में लेकर न्यायालय भेजा।
इसके अलावा वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना उझानी पुलिस ने सुरेश, बुद्धपाल, तारिक, मुकेश, अर्जुन, शमी मोहम्मद, गंगा प्रसाद और बबलू सहित 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया। थाना उघैती पुलिस ने ग्राम भगता नगला सुर्जी निवासी वारंटी राकेश को तथा थाना हजरतपुर पुलिस ने ग्राम वमनपुरा निवासी वारंटी राकेश कश्यप को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नासा के मिशन में भेजें अपना नाम, निःशुल्क मिलेगा डिजिटल बोर्डिंग पास

Spread the loveबदायूं। अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए नासा ने अनूठा अवसर दिया है। अब भारत …