Breaking News

गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व पर पूर्व मंत्री आबिद रजा व पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा सम्मानित

Spread the love

जोगीपुरा गुरुद्वारा मार्ग पर हॉटमिक्स सड़क व तिरंगा लाइट लगवाने पर सिख समाज ने जताया आभार
गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने शॉल, प्रतीक चिह्न व सरोपा भेंट किया
बदायूं। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर के जोगीपुरा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में आयोजित विशेष समारोह में पूर्व मंत्री आबिद रजा और नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा को सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा जोगीपुरा रोड पर हॉटमिक्स सड़क निर्माण तथा प्रकाश पर्व के अवसर पर ऑक्टागोनल पोल पर आकर्षक तिरंगा लाइट लगवाने के लिए गुरुद्वारा कमेटी व सिख समाज ने दोनों जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कमेटी की ओर से उन्हें शॉल ओढ़ाकर, प्रतीक चिह्न देकर और सरोपा भेंट कर अभिनंदन किया गया।

समारोह में सिख समाज के लोगों ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशियां साझा करते हुए सेवा, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि जोगीपुरा गुरुद्वारा मार्ग पर हॉटमिक्स सड़क बनने और तिरंगा लाइटें लगने से श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिली है, साथ ही पूरे क्षेत्र की सुंदरता में भी निखार आया है। धार्मिक स्थलों के आसपास बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय कदम है।

सम्मान के प्रति आभार जताते हुए पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व संपूर्ण मानवता को सेवा, समानता और आपसी भाईचारे की राह दिखाता है। समाज में सद्भाव और सभी धर्मों का सम्मान बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में सहयोग करना सदैव उनकी प्राथमिकता रही है।

नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने सिख समाज को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर में सड़क, प्रकाश व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। जोगीपुरा गुरुद्वारा मार्ग पर कराए गए कार्यों का उद्देश्य श्रद्धालुओं व आम नागरिकों को सुगम व्यवस्था देना है। कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी, सिख समाज के श्रद्धालु और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल ऑफलाइन जमा कराने की मांग, पेंशनर्स ने निकाली रैली

Spread the loveकलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, ऑनलाइन व्यवस्था वापस लेने की उठाई …