Breaking News

ट्री मैन प्रशांत जैन को मिला राष्ट्रीय प्रकृति प्रहरी सम्मान

Spread the love

बदायूं। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले बिल्सी निवासी ट्री मैन प्रशांत जैन को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। 28 नवंबर को स्काउट भवन, बदायूं में जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) की ओर से आयोजित संतपाल सिंह राठौड़ स्मृति राष्ट्रीय सम्मान समारोह-2026 में उन्हें ‘राष्ट्रीय प्रकृति प्रहरी सम्मान-2026’ प्रदान किया गया।

बिल्सी के मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज निवासी प्रशांत जैन ने वर्ष 2016 में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की थी। पिछले 11 वर्षों में वह जिलेभर में करीब 80 हजार से अधिक पौधे रोपित कर चुके हैं। इनमें नीम, आम, पीपल, जामुन, बरगद और तुलसी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। वह अरिहंत वृक्षारोपण समिति के संस्थापक भी हैं।

प्रशांत जैन पौधरोपण के साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हैं। उन्होंने बताया कि जहां भी पेड़ों के अवैध कटान की जानकारी मिलती है, वहां संबंधित वन अधिकारियों को सूचित कर कार्रवाई के लिए प्रयास करते हैं। उन्होंने लोगों से जन्मदिन और अन्य शुभ अवसरों पर पौधरोपण करने तथा अभियान से जुड़ने की अपील की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महाराणा प्रताप बहुउद्देशीय भवन के निर्माण का संकल्प, हर साल 10 हजार घरों तक पहुंचाएंगे चित्र

Spread the loveमहाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट की न्यासी परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय …