दातागंज। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा ने डिजिटल मोर्चे पर संगठन को सशक्त करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सोशल मीडिया की 17 सदस्यीय नई कमेटी की घोषणा की है। राज्यसभा सांसद व क्षेत्रीय प्रभारी गीता शाक्य, क्षेत्रीय संगठक अभय गिरि, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी और सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक हिमांशु राज पंडित की संस्तुति पर यह सूची जारी हुई है।
कमेटी में जनपद बदायूं के दातागंज विधानसभा क्षेत्र से देवेश तोमर को बृज क्षेत्र भाजपा सोशल मीडिया का क्षेत्रीय सदस्य नियुक्त किया गया है। देवेश तोमर पूर्व में नगर मंडल उपाध्यक्ष व जिला आईटी कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं और 2021 से लगातार भाजपा आईटी के जिला सह संयोजक का दायित्व संभाल रहे थे।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने उनकी नियुक्ति पर बधाई देते हुए कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा को हमेशा महत्व मिलता है।
नवनियुक्त क्षेत्रीय सदस्य देवेश तोमर ने प्रदेश व क्षेत्रीय नेतृत्व, क्षेत्रीय संयोजक सोशल मीडिया जितेन्द्र कुमार सविता, क्षेत्रीय संयोजक आईटी कृष्णवीर सिंह, जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आशीष शाक्य, संदीप चौहान, अनुराग दीक्षित और मुनेन्द्र सिंह मौर्य सहित सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया।
Budaun Amarprabhat