बिसौली। जाट समाज जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने ग्राम स्वरूपपुर में किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी व जिला मंत्री कपिल चौधरी का पगड़ी और माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर जाट सभा के जिला अध्यक्ष राजाराम, महामंत्री महीपाल सिंह और उपाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सुभाष चौधरी को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि सुभाष चौधरी का किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होना पूरे जाट समाज के लिए गौरव का विषय है।
समारोह में किसान मोर्चा के जिला मंत्री कपिल चौधरी, रमेश चौधरी, ऋषभ चौधरी, जगत सिंह, शेर सिंह, श्रीपाल सिंह, सुखवीर सिंह, धनवीर सिंह, बोसपाल सिंह, जोगराज सिंह और अमरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सम्मान से अभिभूत सुभाष चौधरी ने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि पूरे किसान समाज और जाट समाज का सम्मान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी किसानों के अधिकारों की रक्षा तथा समाज के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
Budaun Amarprabhat