Breaking News

खनन अधिकारी ने ओवरलोड ट्रक सीज किया , आसफपुर बिसौली मार्ग पर नहीं दिखे ईंटों भरे ट्राला

Spread the love

खनन अधिकारी ने ओवरलोड ट्रक सीज किया , आसफपुर बिसौली मार्ग पर नहीं दिखे ईंटों भरे ट्राला
आसफपुर ( बदायूं ) – औचक निरीक्षण के दौरान खनन अधिकारी ने आसफपुर से बिसौली मार्ग पर एक ओवरलोडिंग ट्रक पकड़कर विधिक कार्यवाही की ।
बताया जा रहा है कि सक्षम अधिकारी द्वारा ट्रक के आवश्यक अभिलेख मांगे जाने पर ट्रक मालिक दस्तावेज नहीं दिखा सका तो अधिकारी ने भारी जुर्माना के विधिक कार्यवाही करके ट्रक स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज के हवाले कर दिया ।
इस दौरान ट्रक चालक व स्वामी सक्षम अधिकारी के सामने अपना ट्रक रिहा करवाने को काफी देर तक मिन्नत करता रहा पर अधिकारी ने अपने कर्तव्य पालन करने में कोई कोताही नहीं बरती ।
खनन अधिकारी द्वारा की गई विधिक कार्यवाही के चलते ट्रक चालकों समेत धड़ल्ले से ओवर लोडिंग भरकर चलने वाले ईंटों भरे ट्रैक्टर ट्राला चालकों में हड़कंप मचा रहा ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्सी में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

Spread the loveविधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में लगाए गए छायादार एवं फलदार पौधे, पर्यावरण …

error: Content is protected !!