Breaking News

नवम्बर से पहले बने 70 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड जल्द कराएं अपडेट

Spread the love

नवम्बर से पहले बने 70 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड जल्द कराएं अपडेट
बदायूँ: 14 जुलाई। नोडल अधिकारी डॉ0 वैभव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना प्रधानमंत्री जी की महत्वाकंक्षी योजनाओं मे से एक है जिसके अन्तर्गत पात्र लाभार्थी द्वारा 05 लाख रूपये तक का मुफ्त उपचार इस योजना से सम्बद्ध राजकीय व निजी चिकित्सालयों में प्राप्त किया जा सकता है। वर्तमान में 70 वर्ष व उससे अधिक आयु के अधिक व्यक्तियों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों की उम्र आधार कार्ड के अनुसार 70 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत नवम्बर से पहले जिनका आयुष्मान कार्ड बन चुका है वे सभी अपना आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द अपडेट करा लें। जिससे उन्हें भविष्य में चिकित्सीय लाभ लेने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। साथ ही 70 वर्ष व उससे अधिक आयु के जिन व्यक्तियों ने अब तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है वे सभी भी अपना आयुष्मान कार्ड जल्द से जल्द बनवाएं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड जिला पुरूष व महिला चिकित्सालय में आयुष्मान मित्र के माध्यम से, कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूँ के कक्ष संख्या 10 में जाकर अपडेट करवा सकते हैं।
—–


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जड़ी-बूटियों की खुशबू संग फ्यूचर लीडर्स स्कूल में सजी ‘हरित होली’, आध्यात्मिक अंदाज़ में हुआ आगाज़

Spread the love बिल्सी। रंगों और खुशियों के महापर्व होली का आगाज़ फ्यूचर लीडर्स स्कूल …

error: Content is protected !!