Breaking News

बिल्सी में भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

Spread the love

बिल्सी में भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

बिल्सी। पहले सावन के सोमवार में जलाभिषेक के लिए नगर के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। सावन मास के पहले दिन सोमवार को भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर जय भोले के जयघोष किए। सावन मास के शुरू होते ही मंदिरों में हर तबके ने शिवलिंग में जल अर्पित किया। बताते है कि सावन मास को भगवान शिव की आराधना के लिए खास माना जाता है। लोक मान्यता है कि सावन मास में भर्गान शिव की पूजा-अर्चना करने से खुशहाली और मनचाही इच्छाएं पूरी होती है। मंदिरों में महिलाओं भीड़ अधिक रही। इस दौरान नगर के हनुमानगढ़ी, देववाणी, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी, नील कंठेश्वर महाराज, मनकामेश्वर महाराज, नव दुर्गा देवी, मां शीतला देवी आदि मंदिर में भक्तों ने पहुंच कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रालोद नेता मलूक नागर के बयान पर भड़का पाल समाज सपा प्रदेश अध्यक्ष पर अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Spread the loveबदायूं। राष्ट्रीय लोक दल के नेता मलूक नागर द्वारा समाजवादी पार्टी के प्रदेश …