Breaking News

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में भारत रत्न सरदार वल्ल्भ भाई पटेल की 150 वीं जयन्ती

Spread the love

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में भारत रत्न सरदार वल्ल्भ भाई पटेल की 150 वीं जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास पूर्वक मनायी गयी। इस दौरान समस्त स्टाफ ने लौह पुरुष के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाये रखने की शपथ भी दिलायी गयी। यह शपथ सरदार पटेल की दूरदर्शिता और कार्यों से प्रेरित थी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम दास ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल एक मजबूत और दृढसंकल्पित व्यक्तित्व के धनी थे। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद रियासतों का एकीकरण कर अखण्ड भारत के निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। वरिष्ठ प्रवक्ता रामाधार शर्मा ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें एकता, समर्पण और कर्मनिष्ठा की प्रेरणा देता है। वरिष्ठ प्रवक्ता प्रकाशवीर ने सरदार पटेल के जीवन आदर्शो और उनके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन हरदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर सुधाकर शर्मा, विपिन शर्मा, विषवेश पाठक, राकेश कुमार शर्मा, कामेन्द्र सिंह, रेनू कुमारी, शिवानी, अंशिका, साक्षी, अमित पाराशरी, अंकित सिंह, आनन्द सिंह, आशीष, मुनेन्द्र, वरुण, सुनील, रंजीत आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!