Breaking News

प्रभु श्रीराम की दिव्य लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया।

Spread the love

बिसौली। बालाजी बल्देवधाम, गुधनी में उत्सव से पूर्व चल रही भव्य राम कथा में आचार्य मोहन ने प्रभु श्रीराम की दिव्य लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम के जीवन से हमें परिवार की जिम्मेदारियाँ निभाने की प्रेरणा मिलती है। भाई के प्रति प्रेम, पति-पत्नी के मधुर संबंध, माता-पिता के प्रति आदर तथा प्रजा के प्रति करुणा का आदर्श उदाहरण स्वयं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हैं। आचार्य मोहन ने कहा कि यदि मनुष्य प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाए, तो उसका जीवन सफल और सुखमय बन सकता है। कथा स्थल पर भक्तजन भक्ति रस में सराबोर होकर जय श्रीराम के उद्घोषों से वातावरण को भक्तिमय बना रहे। धाम के पीठाधीश्वर श्री ललितेश्वरानंद महाराज ने दीप प्रज्वलन व आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ लेने का आह्वान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!