Breaking News

लेखपालों ने तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Spread the love

बिसौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले तहसील बिसौली के लेखपालों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिला अधिकारी राशि कृष्णा को सौंपा। जिसमें लेखपालों ने पदोन्नति और वेतनमान बढ़ाने की प्रमुख मांगे रखीं।
शनिवार को लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में लेखपालों ने तहसील समाधान दिवस में पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान श्री अमित कुमार ने कहा कि पिछले 9 वर्षों से लेखपालों की शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान, पदोन्नति और अन्य सुविधाओं में कोई सुधार नहीं हुआ है। इस स्थिति के कारण लेखपालों में गहरा असंतोष व्याप्त है। मंत्री संदीप कुमार ने कहा कि वर्ष 2018 से कई लेखपाल सेवानिवृत हो चुके हैं। लेकिन उनकी जगह नई नियुक्तियां नहीं की गई हैं, जिससे राजस्व कार्यो में बाधा आ रही है। श्री अमित कुमार ने कहा कि लेखपाल संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो वह 15 नवंबर से आंदोलन करने को विवश होंगे। इस अवसर पर दीपक भटनागर, शोभित कुमार, रिजवान अली, आदित्य तोमर, अमित कुमार, संदीप कुमार, रामौतार सिंह, अमित कुमार टू, सुमित कुमार, अरविंद कुमार, प्रियांशु पटेल, लोकपाल सिंह, अरविंद कुमार, सम्भू कुमार, अरविंद कुमार 2, सुनील कुमार, अनुज कुमार आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the loveजनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर …

error: Content is protected !!