Breaking News

ककोड़ा मेला: स्काउट सेवा से बना अनुशासन, 302 खोये बच्चों-बुजुर्गों को मिलाया परिवार से

Spread the love

ककोड़ा मेला: स्काउट सेवा से बना अनुशासन, 302 खोये बच्चों-बुजुर्गों को मिलाया परिवार से

बदायूं। भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में चल रहे खोया-पाया समाज सेवा शिविर में स्काउट ने 302 से अधिक खोये बच्चों और बुजुर्गों को उनके परिजनों से मिलवाया।

जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव और पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने मेले में खोये बच्चों और बुजुर्गों के रजिस्टर रिकॉर्ड का अवलोकन किया और स्काउट द्वारा वर्षों से की जा रही निस्वार्थ सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्काउट की 24 घंटे की सेवाओं के कारण मेला अनुशासित, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रहता है।

स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त एडवोकेट महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि युवाओं के शब्दकोश में ‘असंभव’ शब्द नहीं होता। हर कार्य को संभव करने की उनमें अद्भुत क्षमता है।

मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में स्काउट की ड्यूटी मेले के मुख्य मार्ग, गंगा तट, पूर्वी-पश्चिमी क्षेत्र, कोतवाली के पास, बरेली मेला, कुर्मियान मेला, मीना बाजार और रोडवेज बस स्टैंड के समीप लगाई गई। इसके अलावा मेले में स्वच्छता, सुरक्षा और सावधानी को लेकर नियमित दिशा-निर्देश भी दिए गए।

पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजिव कुमार शर्मा ने बताया कि स्काउट की निस्वार्थ सेवाओं के कारण ही मेले में खोये बच्चों और बुजुर्गों को तुरंत उनके परिवार से मिलाया जा सका। कैम्पफायर में स्काउट द्वारा दहेज प्रथा, नशा उन्मूलन, कुरीतियों और वन संरक्षण जैसे विषयों पर कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर महिपाल सिंह तोमर, लक्ष्मी देवी, सुमन कुमार, बोधेंद्र राठौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!