Breaking News

बिल्सी में दो दिन का मेगा विद्युत समाधान कैंप, बिजली की सभी शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Spread the love

बिल्सी में दो दिन का मेगा विद्युत समाधान कैंप, बिजली की सभी शिकायतों का मौके पर निस्तारण

बिल्सी। विद्युत विभाग उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 7 और 8 नवंबर को स्थानीय उपखंड अधिकारी कार्यालय पर विशेष मेगा विद्युत समाधान शिविर आयोजित करने जा रहा है। दो दिन तक चलने वाले इस शिविर में उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की बिजली संबंधी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

उपखंड अधिकारी जयप्रकाश राजपूज ने बताया कि शिविर में विद्युत बिल शुद्धिकरण, खराब मीटर, नए कनेक्शन और अन्य सभी विद्युत संबंधी शिकायतों को सुनकर मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है, जिससे सभी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

उपखंड अधिकारी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाएं और अपनी बिजली संबंधी समस्याओं का निराकरण कराएं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!