Breaking News

बिजनौर-बदायूं हाईवे पर बाइक हादसा, पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम

Spread the love

बिजनौर-बदायूं हाईवे पर बाइक हादसा, पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम

बदायूं। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर रविवार की शाम एक दुखद हादसा हुआ। शादी समारोह से लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें बाइक सवार दंपति घायल हो गए। महिला के सिर में गंभीर चोट लग गई थी, जिसकी इलाज के दौरान बुधवार की रात जिले के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला संख्या पांच की प्रजापति कॉलोनी निवासी बब्लू प्रजापति और उनकी पत्नी सविता देवी (35) अपने पुत्र अनमोल के साथ अपने साले महेंद्र की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने बाइक से गए थे। लौटते समय गांव बसंतनगर के पास सामने से आ रही पिकअप गाड़ी को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई।

हादसे में दोनों घायल हो गए, जिनमें महिला सविता देवी की चोट गंभीर थी। उन्हें तुरंत बदायूं के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुधवार की रात उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि परिवार ने हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी, जिसके कारण मृतका का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन

Spread the loveबदायूं। जवाहर नवोदय विद्यालय, सीकरी बदायूं में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 में …

error: Content is protected !!