Breaking News

बदायूं में जिला स्तर की स्पेल बी प्रतियोगिता, आकाश और जितेन्द्र बने जिला विजेता

Spread the love

संवादाता: गोविंद देवल
बदायूं: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में आयोजित स्पेल बी प्रतियोगिता में सभी ब्लॉकों के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के दो-दो विजेता प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग में आकाश (प्राथमिक विद्यालय, ब्लॉक बिसौली) और उच्च प्राथमिक वर्ग में जितेन्द्र कुमार (उच्च प्राथमिक विद्यालय, भुण्डी) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला विजेता का खिताब जीता। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय दियोरिया असगुना की आंशिका पाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में DIET के प्राचार्य गिरिजेश कुमार, वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश कुमार, सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी डा. अमित शर्मा और नोडल अधिकारी मो. सरवर ने विजेता छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। साथ ही भुण्डी विद्यालय के प्रधानाध्यापक जहीर अहमद एवं अध्यापक शिव ओम शर्मा, राजेश वर्मा, नफीश अहमद और रामवीर पाल को भी सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में शब्दावली और भाषा कौशल को प्रोत्साहित करना बताया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!