Breaking News

आसफपुर में व्यापारियों के साथ सुरक्षा बैठक, चौकी प्रभारी ने सीसीटीवी लगाने का दिया सुझाव

Spread the love

संवादाता: गोविंद देवल
आसफपुर (बदायूं): स्थानीय नवागत पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार और पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल ने सोमवार देर शाम क्षेत्रीय व्यापारियों और दुकानदारों की सामूहिक बैठक बुलाई।
बैठक में चौकी प्रभारी रामकुमार ने उपस्थित व्यापारियों को सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी आवश्यक जानकारी और सुझाव दिए। उन्होंने सभी सक्षम व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आग्रह भी किया, ताकि सुरक्षा और निगरानी मजबूत हो सके।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी ने व्यापारियों को सूक्ष्म जलपान कराया और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में चौकी प्रभारी रामकुमार, पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल, हेड कांस्टेबल प्यारे खां, कांस्टेबल अंशुल कुमार, सुनील कुमार, होमगार्ड रामपाल सिंह, पीआरडी जवान छत्रपाल और क्षेत्रीय सम्मानित व्यापारी हरिशंकर रस्तोगी, भरत रस्तोगी, अंशुल अग्रवाल, बबली, हरिओम शर्मा, नरेश रस्तोगी, अनमोल रस्तोगी, राजेश यादव, सत्येंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य व्यापारी सुरक्षा और आपसी सहयोग को बढ़ाना बताया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा के अभ्यार्थियों की सुविधा

Spread the loveबरेली 7 जून, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश …

error: Content is protected !!