Breaking News

बुक कीपर महिला प्रतिभागियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शुरू

Spread the love

संवाददाता: दानवीर सिंह
आसफपुर (बदायूं)। स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में बुक कीपर महिला प्रतिभागियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार से प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है।
दीन दयाल अंत्योदय योजना–राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बुक कीपर एम-1 विषयक यह प्रशिक्षण 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक अनवरत रूप से चलेगा। प्रशिक्षण में बदायूं जिले के विकास खंड वजीरगंज क्षेत्र की महिला प्रतिभागी भाग ले रही हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक सुरेन्द्र सिंह राठौर एवं सहायक प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को बुक कीपिंग से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी दी जा रही है।
संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की बुक कीपर महिलाओं को लेखा-जोखा, वित्तीय प्रबंधन और रिकॉर्ड संधारण में दक्ष बनाना है, जिससे ग्रामीण आजीविका मिशन को और अधिक सशक्त किया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव के साथ मनाया गया.

Spread the love84 घंटा हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ पुरुषोत्तम मास का पांचवां बड़ा मंगल पर्व …

error: Content is protected !!