Breaking News

पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Spread the love

संवाददाता: दानवीर सिंह
आसफपुर (बदायूं)। पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक हृदेश कुमार कठेरिया तथा बिसौली क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार के निर्देशन में थाना फैजगंज बेहटा प्रभारी राजकुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त आशिक पुत्र कार्तिक और संजू पुत्र संजय, दोनों पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। बताया गया कि दोनों पिछले कुछ समय से थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव दांवरी में रह रहे थे।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक अदद डाक्टरी कैंची, एक सिरिंज और एक इंजेक्शन बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक प्रतीश उर्फ पिंटू द्वारा कथित रूप से एक वीडियो वायरल करने की धमकी दिए जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जिसके चलते दोनों अभियुक्तों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया।
गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी राजकुमार सिंह के साथ वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक हरिदत्त सैनी, हेड कांस्टेबल जसवीर सिंह और कपिल शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
यह जानकारी थाना फैजगंज बेहटा प्रभारी राजकुमार सिंह ने दी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!