Breaking News

राष्ट्रीय ध्वज की शान में रंगा गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

Spread the love


बदायूं | गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय, बदायूं में प्राचार्या श्रीमती सरला चक्रवर्ती के निर्देशन एवं संरक्षण में 77वां गणतंत्र दिवस गरिमामय और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री विशाल रस्तोगी और सचिव श्री गौरव रस्तोगी द्वारा ध्वजारोहण से हुई। इसके पश्चात महापुरुषों के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
अध्यक्ष श्री विशाल रस्तोगी ने छात्राओं को संविधान के मूल्यों को अपनाने और देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। सचिव श्री गौरव रस्तोगी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं से आत्मनिर्भर, संस्कारी और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
प्राचार्या श्रीमती सरला चक्रवर्ती ने शिक्षा निदेशक महोदय का संदेश वाचन किया और अपने उद्बोधन में छात्राओं को अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और एनसीसी गान की प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए, जिनसे उपस्थित सभी भावविभोर हो उठे।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शिल्पी तोमर ने किया। अंत में प्राचार्या श्रीमती सरला चक्रवर्ती ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
महाविद्यालय का समस्त परिवार उपस्थित रहा और इस राष्ट्रीय पर्व की गरिमा और उत्साह को और बढ़ाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …