Breaking News

ध्वजारोहण की गरिमा और राष्ट्रभक्ति की झलक: बदायूं में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

Spread the love


बदायूं | 26 जनवरी, 77वें गणतंत्र दिवस पर जिले में राष्ट्रीय पर्व उत्साह, श्रद्धा और अनुशासन के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अवनीश राय ने ध्वजारोहण के साथ कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।
डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि संविधान हमें समरसता, धर्मनिरपेक्षता और राष्ट्रवाद की प्रेरणा देता है। जिलाधिकारी ने संविधान की महत्ता और जीवन में इसे अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। शहीद स्थल पर डीएम और अन्य अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया।
बदायूं क्लब और पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। नगर पालिका और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, प्रभात फेरी का आयोजन हुआ और शैक्षिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। जिला चिकित्सालय में फल वितरण भी किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …