Breaking News

सहसवान में शिक्षक नाराज, खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

संवाददाता: गोविन्द देवल
सहसवान। बेसिक शिक्षा विभाग के सहसवान ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली से नाराज शिक्षक प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को ज्ञापन सौंपकर अवकाश स्वीकृति, वेतनमान और अन्य शोषणकारी प्रथाओं के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी पर आरोप लगाते हुए बताया कि ब्लॉक में शिक्षक अवकाश बार-बार रिजेक्ट किए जाते हैं और चयन वेतनमान में भी आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उनका कहना था कि अधिकारी का रवैया अव्यवहारिक है और विद्यालय कंपोजिट ग्रांट से कमीशन लेने के साथ-साथ ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक गोष्ठियों एवं कार्यक्रमों में पदाधिकारियों को दरकिनार कर अव्यवस्थित कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।
शिक्षक प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि शिक्षकों का शोषण नहीं रुका और सम्मान में कमी बनी रही तो संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। ज्ञापन में टीएफआई के राष्ट्रीय सचिव, जिला संयोजक संजीव शर्मा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी अवगत कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की गई।
खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम से संपर्क करने के प्रयास असफल रहे, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक यादव, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजन यादव, इकबाल अहमद, राजेंद्र गुलाटी, परवेज अनवर, अजयपाल सिंह, राबेश कुमार सहित दर्जन भर पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!