Breaking News

बैंक ऑफ बड़ौदा का वसूली अभियान तेज, 10 लाख के बकाए पर भूमि कुर्क

Spread the love

संवाददाता: गोविन्द देवल
बिसौली। बकाया वसूली को लेकर बैंक ऑफ बड़ौदा की बिसौली शाखा ने प्रशासनिक टीम के साथ ग्राम कुंवाडाड़ा और ततारपुर में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान लगभग 10 लाख रुपये के बकाएदार की भूमि कुर्क की गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम कुंवाडाड़ा निवासी भारत सिंह पुत्र दुलार पर बैंक का करीब 10 लाख रुपये बकाया था। निर्धारित समय में भुगतान न करने पर राजस्व टीम की मौजूदगी में उसकी भूमि की कुर्की की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के समय नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव, संग्रह अमीन वीरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह, संग्रह अनुसेवक भगवान दास तथा बैंक ऑफ बड़ौदा की बिसौली शाखा के प्रबंधक सोनू गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने सभी बकाएदारों को सचेत करते हुए कहा कि वे अपने-अपने मांग पत्रों की धनराशि शीघ्र जमा कर दें। अन्यथा नियमानुसार कुर्की और नीलामी की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!