Breaking News

बिसौली में जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि ने बच्चों के लिए चेचक टीकाकरण कैंप आयोजित

Spread the love

संवाददाता: गोविन्द देवल
बिसौली। छोटे बच्चों को चेचक जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि ने शुक्रवार को टीकाकरण कैंप का आयोजन किया। कैंप में 1 से 5 साल तक के बच्चों को टीके लगाए गए। इस स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की पहल पर किया गया।
ग्रुप की अध्यक्ष कंचन सक्सेना ने कहा कि चेचक एक भयानक बीमारी है, जिससे बचने के लिए समय पर टीकाकरण बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर 50 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
कार्यक्रम में यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय और फेडरेशन ऑफिसर रूपम गुप्ता भी उपस्थित रही। रूपम गुप्ता ने सभी अभिभावकों से अपील की कि अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं ताकि चेचक को पूरी तरह उन्मूलित किया जा सके।
इस अवसर पर ग्रुप की सचिव रुचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी गर्ग, पूर्व अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, पूर्व सचिव आंचल वार्ष्णेय, ऋतु साहनी, सरिता वार्ष्णेय, राखी वार्ष्णेय, ममता यादव, पारुल अग्रवाल, डॉ. स्वाति रंजन, रूपम गुप्ता, रोजी अग्रवाल, मानसी गर्ग, शिवानी अग्रवाल, अंशिका गर्ग, स्मिता यादव, प्रीति वार्ष्णेय, रोचन अग्रवाल, राधिका अग्रवाल, रश्मि वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय समेत दर्जन भर सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों के माता-पिता और स्थानीय समाज के लोग भी शामिल होकर टीकाकरण अभियान की सराहना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!