Breaking News

बिसौली में “एसआईआर” अभियान: मतदाता सूची त्रुटि मुक्त बनाने में जुटी तहसील

Spread the love

संवाददाता: गोविन्द देवल
बिसौली। मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने के उद्देश्य से तहसील सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान जारी है। शुक्रवार को तहसील सभागार में एईआरओ एवं खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने 232 से 252 तक के मतदाताओं के नोटिसों के संबंध में जनसुनवाई आयोजित की।
जनसुनवाई में नोटिस से संबंधित दस्तावेज लेकर पहुंचे मतदाताओं की समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान गोपाल चंद्र, प्रवेश पाठक, जामिन हुसैन, गुंजन पाठक, लज्जा, नीलम, मोहित, हमशीरन, सरोज, संध्या, गणेश चंद्र गोयल, शाहना समेत अन्य मतदाताओं के अभिलेखों का सत्यापन सफलतापूर्वक किया गया।
राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एसआईआर अभियान के दौरान कई विसंगतियां सामने आईं, जिनमें मतदाता के स्थान पर पिता का नाम दर्ज होना, नाम की स्पेलिंग में त्रुटि, उम्र में असंगति, पता गलत होना या मैपिंग का अभाव शामिल है। ऐसे मामलों में मतदाताओं को नोटिस जारी कर संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध होगी और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से गलती से नहीं हटेगा। अभियान का उद्देश्य सभी मतदाताओं को अपने अधिकारों का सुरक्षित और सही तरीके से लाभ दिलाना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!