Breaking News

बदायूं में जिलाधिकारी ने होलिका दहन स्थलों का किया सघन निरीक्षण, सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

Spread the love

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि त्योहार हमेशा आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाए जाने चाहिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट और कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को न्यूनतम किया जाए और सभी नागरिक सुरक्षित वातावरण में होली का पर्व मना सकें।
इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू की मोबाइल डेंटल वैन ने सामाजिक सरोकार को बढ़ाए हाथ

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की अति आधुनिक …

error: Content is protected !!