Breaking News

बदायूं में 20 केवीए साइलेंट डीजल जनरेटर की सार्वजनिक नीलामी 10 मार्च को

Spread the love

बदायूं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन ने जानकारी दी कि 20 केवीए क्षमता वाला सोनालिका साइलेंट डीजल जनरेटर का जनरेटर सार्वजनिक नीलामी के लिए पेश किया जाएगा। नीलामी 10 मार्च 2026, दोपहर 12 बजे कार्यालय परिसर, ग्राम लौडा बहेड़ी, बिल्सी रोड पर आयोजित होगी।
इच्छुक बोलीदाता 9 मार्च 2026 तक किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जनरेटर का निरीक्षण कर सकते हैं। नीलामी में भाग लेने के लिए बोलीदाता का आधार कार्ड या वैध पहचान पत्र अनिवार्य होगा, साथ ही 10,000 रुपये धरोहर राशि जमा करनी होगी।
बोली प्रक्रिया टोकन सिस्टम के माध्यम से सार्वजनिक रूप से कराई जाएगी और केवल अधिकृत बोलीदाता को ही स्थल पर प्रवेश मिलेगा।
क्रेता को बोली राशि के अतिरिक्त 18 प्रतिशत जीएसटी अलग से जमा करना होगा। नीलामी राशि जमा करने के बाद जनरेटर को एक सप्ताह के भीतर परिसर से हटाना अनिवार्य होगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!