Breaking News

बदायूँ में जिलाधिकारी ने उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया सघन निरीक्षण, परीक्षाओं के लिए दिए कड़े निर्देश

Spread the love

बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शनिवार को उप निरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को प्रस्तावित लिखित परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उनका उद्देश्य परीक्षा का निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू संचालन सुनिश्चित करना था।
निरीक्षण में जिलाधिकारी ने श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूँ समेत अन्य केंद्रों में प्रकाश, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, परीक्षा कक्ष, सीसीटीवी और प्रवेश द्वार जैसी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों और परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा समय पर, सुचितापूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल रूप से सम्पन्न कराई जाए।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!