Breaking News

डी पॉल स्कूल में रंगों की धूम, अबीर-गुलाल संग झूमे बच्चे

Spread the love

बिसौली। डी पॉल स्कूल में होली का उत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल और होली के गीतों से सराबोर नजर आया। बच्चों ने जमकर गुलाल उड़ाया और मधुर होली गीतों पर थिरकते हुए पर्व का आनंद लिया।
विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। पूरे परिसर में हंसी-खुशी और उल्लास का माहौल बना रहा।
स्कूल के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी और प्रधानाचार्या सिस्टर जोशीता की उपस्थिति में कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी ने छात्रों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी प्रेम, सद्भाव व भाईचारे का संदेश दिया।
छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को रंग लगाकर आनंदित दिखाई दिए और पूरे उत्सव में उत्साह की रंगीन छटा बिखेरते रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …