Breaking News

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई यूपी बोर्ड परीक्षा, 35 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Spread the love

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर शासन के निर्देशों के तहत सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।
परीक्षार्थियों के प्रवेश से पूर्व सचल दल प्रभारी रामाधार शर्मा के साथ मनोज कुमार और आनंद सिंह ने सभी छात्रों की सघन तलाशी ली। इसका उद्देश्य नकलमुक्त एवं निष्पक्ष परीक्षा सुनिश्चित करना रहा। परीक्षा के दौरान पुलिस प्रशासन भी सक्रिय नजर आया।
केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट चित्रकला आलेखन विषय में 66 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी गई थीं।
केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार, पूर्ति निरीक्षक बदायूं, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह प्रभारी हरदीप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

3 मार्च 2026 को भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण, ‘ब्लड मून’ का नजारा देखने को मिलेगा

Spread the love लखनऊ से रिपोर्ट: खगोलविद अमर पाल सिंह लखनऊ। खगोलविद अमर पाल सिंह …

error: Content is protected !!