Breaking News

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नौ लोग गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

Spread the love

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें मोहर सिंह पुत्र जसवंत सिंह, सोनू उर्फ जयवीर पुत्र चंद्रकेश और पुष्पेंद्र पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी ग्राम सुरैनी पापड़ी थाना फैजगंज बेहटा शामिल हैं। इसके अलावा सचिन पुत्र अशोक, अशोक पुत्र भगवान सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 कस्बा व थाना फैजगंज बेहटा, धर्मेंद्र पुत्र समर सिंह निवासी ग्राम समदनगर थाना इस्लामनगर तथा लालू पुत्र शिशुपाल निवासी ग्राम कानऊ धामपुर थाना बहजोई जनपद संभल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
वहीं थाना कुंवरगांव पुलिस ने भी शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में मान सिंह पुत्र बुधपाल और भगवान सिंह पुत्र रामगोपाल निवासी ग्राम इनायतगंज थाना कुंवरगांव को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love बरेली 29 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, …

error: Content is protected !!