Breaking News

यूपी में गैस सिलेंडर की किल्लत से हाहाकार, एजेंसियों पर लंबी कतारें; कई जिलों में बढ़ी कालाबाजारी की शिकायत

Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत देखने को मिल रही है। राजधानी लखनऊ समेत रायबरेली, आजमगढ़, हापुड़, देवरिया, उन्नाव, नोएडा और अमरोहा सहित कई जिलों में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। लोग सुबह से ही सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
रायबरेली में गैस की कमी के बीच इंडक्शन कुकटॉप की मांग तेजी से बढ़ गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदारों के अनुसार पहले जहां एक-दो इंडक्शन की बिक्री होती थी, वहीं अब रोजाना 8 से 10 इंडक्शन कुकटॉप बिक रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं।
चंदौली में गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ने के बाद डीएम ने एजेंसी संचालकों और पेट्रोल पंप मालिकों को पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
नोएडा के सेक्टर-54 स्थित गैस एजेंसी पर भी सिलेंडर लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ी रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग कराने के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है। स्थिति को देखते हुए पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया।
अमरोहा और गजरौला क्षेत्र में भी घरेलू गैस खत्म होने से लोग परेशान हैं। सुबह से ही एजेंसियों पर कतारें लग रही हैं और कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
उधर, कई जगहों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बाजार में सिलेंडर अधिक कीमत पर बेचे जा रहे हैं, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। प्रशासन ने ऐसे मामलों में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

2027 में जनता करेगी परिवर्तन, सपा सरकार बनते ही माफ होंगे किसानों के कर्ज : शोबी

Spread the loveग्राम सभा बरातेगदार में आयोजित हुई सपा की जनसभा बदायूं। प्रदेश में आगामी …

error: Content is protected !!