Breaking News

धड़क-धड़क दौड़ी युवा ऊर्जा, एपीएम कॉलेज की क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आगाज

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। एपीएम पीजी कॉलेज उझानी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को धूमधाम से शुभारंभ हुआ। मैदान में दौड़ते खिलाड़ियों के जोश और उत्साह से माहौल धड़क-धड़क गूंज उठा।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि विष्णु भगवान अग्रवाल ने क्रीड़ा ध्वज फहराकर किया। इसके बाद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि डॉ. हरिओम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ. त्रिवेंद्र कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का बैज लगाकर स्वागत किया। क्रीड़ा प्रशिक्षक विकास बाबू के निर्देशन में प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई, जिसमें सबसे पहले छात्र वर्ग की 5000 मीटर दौड़ आयोजित की गई। इसमें शुभम ने प्रथम, विजय ने द्वितीय और अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रथम दिवस में 800 मीटर दौड़ में अभिषेक ने पहला, पुष्पेंद्र ने दूसरा और विजय ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कुमारी छाया प्रथम, कुमारी रोशनी द्वितीय और सोनाक्षी तृतीय रहीं।
इसके अलावा गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. एम.एस.ए. अग्रवाल ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत वशिष्ठ ने सभी अतिथियों का आभार जताया। निर्णायक मंडल में डॉ. शुचि गुप्ता, डॉ. शिल्पी पांडे, प्रो. आदर्शकांता, प्रो. सौरभ, प्रो. संजीव, डॉ. जितेंद्र सिंह राणा, प्रो. जीतपाल, प्रो. रामकुमार, प्रो. आदेश, डॉ. सुष्मिता, प्रो. मनोज, प्रो. शालिनी और प्रो. अंशुल शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर शिशुपाल सिंह ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सम्राट जादूगर ने अपनी कला से विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान …

error: Content is protected !!