Breaking News

पुराने बंटवारे को लेकर भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडे चले, पांच घायल

Spread the love

बिल्सी। कस्बे के मोहल्ला संख्या आठ में पुराने बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी जवाबी कार्रवाई की।
मारपीट में एक पक्ष के अहलकार और संजीव घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से जसवंत और तोताराम को चोटें आईं। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में नारायण ग्रीन हाउस में गूंजा सुंदरकांड, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। श्री बालाजी जनकल्याण समिति (रजि.) की ओर से नगर …