Breaking News

शैलपुत्री के पूजन से शुरू हुआ चैत्र नवरात्र, श्रद्धालुओं में उल्लास

Spread the love

बिल्सी – चैत्र माह के प्रथम नवरात्र के पावन अवसर पर देवी दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और भक्तों ने माता के चरणों में नारियल, फल-फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मान्यता है कि मां शैलपुत्री की आराधना से जीवन में स्थिरता और शक्ति का संचार होता है। इस अवसर पर घरों में भी कलश स्थापना कर नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र पर्व का शुभारंभ किया गया।
श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए मां से देश और समाज में सुख-शांति की प्रार्थना की। पूरे वातावरण में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाबा इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वां स्थापना दिवस, सुंदरकांड से गूंजा परिसर

Spread the loveबिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय का 12वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास …