Breaking News

मौसम अलर्ट: कई जिलों में ओलावृष्टि, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी

Spread the love

लखनऊ/बदायूं। मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार 19 मार्च 2026 को प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। प्रशासन ने सभी संबंधित जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
ओलावृष्टि की अधिक संभावना सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर एवं आसपास के क्षेत्रों में जताई गई है।
वहीं 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं सहित आसपास के इलाकों में चलने की संभावना है।
इसके अलावा इन सभी जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है।
प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी तहसील क्षेत्र में यदि कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी सूचना तत्काल राहत आयुक्त कार्यालय को दी जाए और विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित की जाए।
अधिकारियों से आपदा प्रबंधन के तहत पूरी तैयारी रखने और आमजन को सतर्क करने के लिए कहा गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बड़ी जिम्मेदारी: साध्वी निरंजन ज्योति बनीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष, संभाला पदभार

Spread the love नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वरिष्ठ भाजपा नेता साध्वी निरंजन ज्योति को …

error: Content is protected !!