Breaking News

थाना बिनावर में SSP का आकस्मिक निरीक्षण: सफाई, अभिलेख और सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

Spread the love

➡️ महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष सहित पूरे परिसर का लिया जायजा
➡️ मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी बनाने और साइबर जागरूकता पर जोर
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Ankita Sharma द्वारा 01 अप्रैल 2026 को थाना बिनावर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष तथा मैस सहित पूरे परिसर का बारीकी से मुआयना किया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा सीसीटीवी कैमरों को सुचारु रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने और आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
इस दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध एवं उससे बचाव के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को अधिक से अधिक क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक अरिहन्त कुमार सिद्धार्थ, उपनिरीक्षक नरोत्तम सिंह, महिला हेल्प डेस्क पर दीपमाला, थाना कार्यालय पर रोबिन, सीसीटीएनएस पर कंप्यूटर ऑपरेटर फईम अहमद तथा संतरी ड्यूटी पर कृष्ण अवतार सिंह मौजूद रहे।
👉 एसएसपी के इस निरीक्षण से थाना स्तर पर व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!