Breaking News

तिलक लगाकर हुआ नन्हे विद्यार्थियों का स्वागत: ‘स्कूल चलो अभियान’ के साथ बांटी गईं किताबें और सम्मान

Spread the love


➡️ नए सत्र के पहले दिन स्कूलों में उत्साह का माहौल, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
➡️ खंड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों को दिलाया शत-प्रतिशत नामांकन का संदेश
संवाददाता: नेत्रपाल सैलानी
मुजरिया (बदायूं)। विकास क्षेत्र सहसवान के विभिन्न विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र के प्रथम दिन ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं।
उच्च प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद, समसपुर बल्लू, संविलियन विद्यालय कोल्हाई, खंदक सहित कई विद्यालयों में बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके परीक्षा परिणाम के साथ सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी Manoj Ram ने नवप्रवेशी बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं और मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि 6 से 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को निःशुल्क शिक्षा का अधिकार है, इसलिए प्रत्येक अभिभावक अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें।
उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को विद्यालय भेजना ही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
इस अवसर पर एआरपी रावेश कुमार, संजय कुमार, आमोद कुमार, प्रधानाध्यापक राजन यादव, दुर्वेश कुमार, हरिओम, सोमवीर सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
इधर, कंपोजिट विद्यालय कोल्हाई में भी ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली निकालकर अभिभावकों को बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया गया।
👉 पूरे क्षेत्र में नए सत्र के पहले दिन शिक्षा के प्रति उत्साह और जागरूकता का सकारात्मक माहौल देखने को मिला।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!