बिसौली। सैदपुर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि मौलाना शाने आलम के पुत्र फरहान खान ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। फरहान की इस सफलता से परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
फरहान खान की इस उपलब्धि को उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम माना जा रहा है। लगातार पढ़ाई और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
परिवार के लोगों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने फरहान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।
मौलाना शाने आलम ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा और मेहनत इंसान को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती है। उन्होंने कहा कि फरहान ने अपनी मेहनत से पूरे सैदपुर का नाम रोशन किया है।
क्षेत्र के लोगों ने फरहान की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल सही दिशा और मेहनत की होती है।
Budaun Amarprabhat