Breaking News

CBSE 12वीं में देवराहा बाबा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: आकांक्षा चौहान ने 95.4% अंक के साथ किया टॉप

Spread the love

CBSE 12वीं में देवराहा बाबा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: आकांक्षा चौहान ने 95.4% अंक के साथ किया टॉप

बिसौली। सीबीएसई कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल में खुशी का माहौल छा गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक हासिल किए और स्कूल का नाम रोशन किया।

विद्यालय की छात्रा आकांक्षा चौहान ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। साथ ही जिले में भी उल्लेखनीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। रजत कुमार ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवी गुप्ता ने 93.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा प्रियांक ठाकुर ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया। सजल वार्ष्णेय ने 91.4 प्रतिशत अंक के साथ पांचवां तथा प्रकर्ष सोलंकी ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छठा स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विद्यालय के शिक्षकों सुजीत सिंह, मनोज चौहान, सपन गुप्ता, एम.पी. सिंह, राजीव सक्सेना, प्रदीप शर्मा, तरुण कुमार सिंह, मृगांक मिश्रा, अमूल शर्मा, धर्म प्रकाश, सईदा बी, प्रिया सिंह और यशपाल परमार ने विद्यार्थियों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत का ही परिणाम रहा कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम लगातार उत्कृष्ट बना हुआ है।

विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या मीनू बत्रा ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फर्जी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, एसआर हेल्थ केयर सेंटर सील

Spread the loveराहुल मौर्य मसवासी (रामपुर)। नगर के काशीपुर मार्ग स्थित एक अपंजीकृत अस्पताल पर …

error: Content is protected !!