Breaking News

शिव मंदिर पर दो दिवसीय मेले में दंगल का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

Spread the love

बदायूं। सिलहरी स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय मेले के दौरान भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने अखाड़ा कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
दंगल में 2100 रुपये के पुरस्कार वाली मुख्य कुश्ती सपा विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल द्वारा तुषार पहलवान (मुजफ्फरनगर) और जोगिंदर पहलवान (सिलहरी) के बीच कराई गई, जो कड़े मुकाबले के बाद बराबरी पर छूटी। वहीं, दूसरी कुश्ती मोहित (बदायूं) और गौतम (कासगंज) के मध्य हुई, जिसे 2100 रुपये का दांव लगाकर मनोज पटेल (सिलहरी) ने संपन्न कराया। पहलवानों के रोमांचक दांव-पेंच देखकर उपस्थित दर्शकों ने जमकर उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर रूम सिंह पहलवान, सपा विधानसभा अध्यक्ष अतुल पटेल, अवनेश टिंकू, राजपाल यादव, कुलदीप पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी व कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 हजार का इनामी शातिर अपराधी विष्णु गिरफ्तार, तमंचा-बाइक बरामद

Spread the loveबदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …