Breaking News

रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत से मचा कोहराम

Spread the love

फैजगंज बेहटा/बदायूं। सोमवार को फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे पर ग्राम मुड़िया धुरेकी और सैंदौला के बीच रोडवेज बस और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर उनकी बाइक की रोडवेज बस से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर फैजगंज बेहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बिसौली भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे में शामिल बस और बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली में नवागत इंस्पेक्टर ने कसी पुलिसिंग की कमान

Spread the loveअनुशासन पहली प्राथमिकता, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश बिसौली। नवागत पुलिस …