Breaking News

ताजा समाचार

बरेली–मथुरा हाईवे पर रोडवेज और प्राइवेट बस की भिड़ंत, तीन की मौत

संवाददाता: गोविंद देवल, उझानी/बदायूं उझानी। थाना उझानी क्षेत्रांतर्गत बरेली–मथुरा हाईवे पर रविवार को रोडवेज बस और एक प्राइवेट बस के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। …

Read More »

रेलवे फाटक 58/बी पर ROB निर्माण की मांग, सांसद ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

— संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं/गुन्नौर बदायूं/गुन्नौर। लोकसभा क्षेत्र बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने बबराला–अनूपशहर मुख्य मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक संख्या 58/बी पर प्रतिदिन लगने वाले भीषण जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को विस्तृत पत्र भेजकर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) निर्माण की मांग …

Read More »

रमजान के पहले जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

— संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं बदायूं। पाक मुकद्दस माह-ए-रमजान के पहले जुमे की नमाज शहर की मस्जिदों में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और रहमत-बरकत की दुआएं मांगी गईं। पहले जुमे की नमाज अदा करने के लिए शहर की प्रमुख …

Read More »

विवेचकों के लिए 158 टैबलेट क्रय को जेम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित, 28 फरवरी अंतिम तिथि

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूं बदायूं। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन की अध्यक्षता में जनपद बदायूं के विवेचकों के ऑनलाइन कार्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 158 टैबलेट क्रय किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। इसके लिए जेम पोर्टल पर बीआईडी संख्या GEM/2026/B/7259144 अपलोड कर निविदाएं आमंत्रित की …

Read More »

कादरचौक। रामलीला ग्राउंड में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न

कस्बा कादरचौक के रामलीला ग्राउंड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज से संगठन में जुड़ने का आह्वान करना था। सम्मेलन में प्रमुख रूप से नरेंद्र …

Read More »

मॉरीशस में डॉ. अंजना सिंह सेंगर के व्याख्यान ने छोड़ी अमिट छाप

​ मॉरीशस: विश्व हिंदी सचिवालय के 18वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भारत की प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ. अंजना सिंह सेंगर के वक्तव्य की गूँज सुनाई दी। ‘हिंदी काव्य का अध्यापन और अध्ययन’ विषय पर केंद्रित इस एक दिवसीय संगोष्ठी में दुनिया भर के हिंदी विद्वानों और …

Read More »

भाकियू टिकैत ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संवाददाता : आई एम खान, बिसौली बिसौली। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों की मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर मासिक बैठक आयोजित की गई। किसानों ने तहसील अध्यक्ष मुकेश भदौरिया के नेतृत्व में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम राशि कृष्णा एवं तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। तहसील …

Read More »

1.50 करोड़ की लागत से 1.5 किमी मार्ग का शिलान्यास, मुल्लापुर में 28 लाख के कार्य का लोकार्पण

संवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। बदायूं सदर विधायक एवं पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने क्षेत्रीय समस्याओं को देखते हुए शासन से स्वीकृत ग्राम बरातेगदार से रजलामई मार्ग तक 1.50 किमी लंबे सीसी मार्ग (लागत 1.50 करोड़ रुपये) के निर्माण कार्य की नींव रखी। साथ ही ग्राम मुल्लापुर में …

Read More »

कर्तव्य बोध दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, शैक्षिक संगोष्ठी में राष्ट्रनिर्माण पर मंथन

संवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। बदायूं में सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद इकाई द्वारा कर्तव्य बोध दिवस एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन सुनीता गार्डन (निकट नगला मंदिर) में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों में कर्तव्यबोध की भावना को सुदृढ़ करना रहा। जनपद के सभी 15 विकासखंडों से पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, …

Read More »

16 फरवरी को मनाया जाएगा एकीकृत नि:क्षय दिवस, टीबी के साथ फाइलेरिया, कुष्ठ व कालाजार मरीजों की भी होगी स्क्रीनिंग

बदायूं | संवाददाता गोविंद देवल भारत को टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 15 तारीख को एकीकृत नि:क्षय दिवस मनाया जाता है। इस बार 15 फरवरी को अवकाश होने के कारण 16 फरवरी 2026 को जनपद में एकीकृत नि:क्षय दिवस …

Read More »
error: Content is protected !!