बिसौली। रबी फसलों की बुवाई के चलते डीएपी और अन्य उर्वरकों की खरीदारी के लिए साधन सहकारी समितियों एवं खाद केंद्रों पर किसानों की भीड़ उमड़ रही है। किसान सुबह से ही केंद्रों पर पहुंचकर खाद प्राप्त कर रहे हैं।
शनिवार को पश्चिमी साधन सहकारी समिति केंद्र पर उर्वरक प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि केंद्र पर 300 बैग डीएपी और 100 बैग एनपीके-एस उपलब्ध हैं। वहीं इफको किसान सेवा केंद्र के प्रभारी ओमकार सिंह राणा ने बताया कि केंद्र पर 950 बैग एनपीके, 400 बैग यूरिया, 150 बैग नेचुरल पोटाश के अलावा 250 बोतल नैनो डीएपी और 274 बोतल नैनो यूरिया उपलब्ध हैं। उन्होंने किसानों से केंद्र पर पहुंचकर नियमानुसार उर्वरक प्राप्त करने की अपील की।
Budaun Amarprabhat