Breaking News

पीडीए एकता सम्मेलन समेत कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत आदित्य यादव

Spread the love

बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव 16 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र के बिल्सी और बिसौली विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और निजी कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सांसद आदित्य यादव प्रातः 11:00 बजे बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के मोहल्ला नंबर-3 स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे, जहां वे पूर्व विधायक हाजी बिट्टन द्वारा आयोजित ‘पीडीए एकता सम्मेलन’ में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करेंगे।
इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे वे कुडौली मोड़, बिल्सी रोड (बिसौली) स्थित के.के. कृष्णा रिसॉर्ट का विधिवत उद्घाटन करेंगे। दोपहर में वे बिसौली विधानसभा क्षेत्र के अन्य राजनीतिक व निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अंत में, शाम 6:00 बजे ग्राम नौली हरनाथपुर पहुंचकर श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बोलेरो पिकअप की टक्कर से पीआरडी जवान घायल, पैर में फ्रैक्चर

Spread the loveकादरचौक में एसबीआई बैंक के सामने हुआ हादसा, जिला अस्पताल में चल रहा …