Breaking News

किसानों को वितरित किया खरीफ की फसलों का बीज

Spread the love

किसानों को वितरित किया खरीफ की फसलों का बीज

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर कार्यालय के निकट स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर सोमवार को खरीफ की फसल करने वाले किसानों के लिए बीज उपलब्ध कराया गया। किसानों के लिए बीज वितरित किया गया। कृषि एडीओ अंजार अहमद ने बताया इस समय खरीफ की फसल की बुआई का समय चल रहा है। अंबियापुर राजकीय कृषि बीज भंडार पर बाजरा, उड़द, रागी समेत अन्य बीज उपलब्ध है जो किसान अपने खेत में खरीफ की फसल बोना चाहते हैं। वह कृषि बीज भंडार से बीज प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया यहां किसान भाइयों के लिए निशुल्क मिनी किट उपलब्ध कराई जा रही है। राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी राजकुमार ने बताया इच्छुक किसान पहुंचकर बीज प्राप्त कर सकते हैं। किसान भाइयों को अपने साथ आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। इसी के साथ कृषि वेबसाइट पर उनका पंजीकरण होना अनिवार्य है। इस मौके पर तकनीकी सहायक प्रदीप कुमार मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

देव पैलेस क्रिकेट टूर्नामेंट’ का शानदार समापन हुआ।

Spread the loveबिसौली। देव पैलेस क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ‘देव पैलेस क्रिकेट टूर्नामेंट’ …

error: Content is protected !!