वॉलीबॉल : फाइनल मुकबले में संभल ने रिसौली को हराकर शील्ड जीती
बिल्सी। नगर के बदायूं रोड पर स्थित मैदान पर रविवार की रात को हुए एवेंजर प्रीमियर लीग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रिसौली और संभल टीम के बीच खेला गया। आयोजक डॉ सुनील कुमार ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में एवेंजर प्रीमियर लीग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इसमें कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसका फाइनल मैच संभल और रिसौली की टीम के बीच खेला गया। जिसमें संभल के खिलाड़ियों ने उमदा खेलते हुए मैच को रोमांच से भर दिया और अंत में शील्ड पर अपना कब्जा कर लिया। बाद में पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर द्वारा विजेता रही संभल की टीम को 5100 रुपए का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी। जबकि उपविजेता रही रिसौली टीम को 2100 रुपया का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी। इस मौके पर सुमित वार्ष्णेय, डॉ सुनील कुमार, जीतू सैनी, इशू माहेश्वरी, सनी ठाकुर, अनु असावा, दीपक कुमार, तेजस्वी सागर, सुमित कुमार, प्रवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat