Breaking News

अधिकारी अधीनस्थों के साथ मानवीय-सम्मानजनक व्यवहार करे

Spread the love

अधिकारी अधीनस्थों के साथ मानवीय-सम्मानजनक व्यवहार करे

लेखपालों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

बिल्सी। प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने जनपद हापुड़ में डीएम के दमनात्मक व्यवहार एवं उत्पीड़नात्मक कार्रवायी से तनाव ग्रस्त लेखपाल की हृदयविदारक मृत्यु की घटना में प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम रिपुदमन सिंह को सौंपा। जनपद हापुड़ में जिला अधिकारी का अधीनस्थ के प्रति अपमानजनक एवं दमनात्मक व्यवहार एवं बिना जांच के ही झूठी शिकायत पर उत्पीड़नात्मक कारवाई के तनाव में लेखपाल सुभाष मीणा की मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना से प्रदेश के सभी लेखपाल आहत हैं। आजकल कुछ अधिकारियों में सोशल मीडिया एवं आम जनता के मध्य पब्लिसिटी पाने की इच्छा के कारण बैठक, तहसील,थाना समाधान दिवस एवं ग्राम चौपाल के दौरान अधीनस्थ को सार्वजनिक रूप से अपमानित करने एवं दंडित करने की प्रवृत्ति बढ रही है जिससे कर्मचारी तनाव के मध्य नौकरी कर रहे हैं। नौकरी में बढ़ते कार्य के दबाव के साथ ही अधिकारियों के व्यवहार के कारण जहां कर्मचारियों का स्वास्थ एवं पारिवारिक जीवन बिगड़ रहा है, वहीं शासकीय कार्य सम्पादन में भी श्रम के सापेक्ष आउट पुट अच्छा प्राप्त नहीं होता है। लेखपालों ने मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मृतक आश्रित को योग्यता अनुसार सरकारी सेवा में नियुक्ति तत्काल की जाएं। जांच रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कर दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। सभी अधिकारियों को अधीनस्थ के साथ मानवीय एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश निर्गत किए जाएं। इस मौके पर विनोद कुमार सिंह, विजेंद्र पाल सिंह, हरिओम सिंह, विनय कुमार, सूरज कुमार भारती, राजेंद्र कुमार, मोहम्मद आरिश, अनुराग त्रिपाठी, रनजीत सिंह, संजय कुमार, कमल सिंह, प्रदीप कुमार, दिव्या भारती, लवी, गरिमा, धर्मपाल सिंह, प्रभान सिंह, रमाकांत शर्मा, हरपाल सिंह, प्रदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!